Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News: प्लाई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए छतों से कूदते दिखे मजदूर

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव के पास स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का प्लाई जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण थी कि उसमें काम करने वाले मजदूर छतों से कूदने हुए वीडियो में देखे गए। 

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। कुछ ही देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फैक्ट्री मालिक भारी नुकसान को लेकर चिंतित हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश जारी थी। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक बहुत कुछ जलकर खाक हो चुका था। 

Tags