Type Here to Get Search Results !

Jaunpur News : अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में सम्मानित हुए : डॉ. ओम प्रकाश गुप्त

जौनपुर । निपुण भारत मिशन को सफल बनाने के लिए लगातार किये जा रहे प्रयासों हेतु अंतर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम 2025 जो अयोध्याधाम में  जनपद जौनपुर के  कंपोजिट विद्यालय बडेरी ,बदलापुर ,के प्रभारी प्रधानाध्यापक डॉ ओमप्रकाश गुप्त को शैक्षिक स्तर पर सराहनीय योगदान के परिणामस्वरूप सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्वालंबन के चतुर्थ संस्करण में शैक्षिक शोध गणित किट का गणित सीखने में योगदान, अभिनव प्रयोग पुस्तक में' शिक्षा किताबों से हटकर'भारत के महान वैज्ञानिक एवं गणितज्ञ पुस्तक में 'महर्षि भारद्वाज'तथा काव्य सुधा में 'संस्कारिक शिक्षा बहुत जरूरी'  पुस्तक में प्रकाशन हेतु श्रीराम अडिटोरियम अयोध्यधाम में कमल नयन दास महाराज जी एवं ब्रह्मर्षि डा. राम विलास वेदांती जी महाराज की उपस्थिति में पद्मश्री डा. श्याम बिहारी अग्रवाल तथा रविशंकर पूर्व आईए एस के हाथों दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक समागम 2025 का आयोजन सृजन अंतरराष्ट्रीय कला साहित्य समिति की तरफ से आयोजित किया गया ।  इसमें देश और विदेश के विभिन्न शिक्षक जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए आयाम गढ़े हैं उन्हें आमंत्रित किया गया था ।  इस अवसर पर संबोधित करते हुए ब्रह्मर्षि डा. रामविलास वेदांती जी महाराज ने सभी शिक्षकों को आशीर्वाद दिया एवं कहा की शिक्षक का काम शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार भी देना है जिससे एक स्वस्थ और अच्छे राष्ट्र का निर्माण हो सके ।  उक्त शैक्षिक समागम में गिरीशपति त्रिपाठी महापौर अयोध्या, वेद प्रकाश गुप्ता विधायक अयोध्या, रामचंद्र यादव विधायक रुदौली, होली सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत अयोध्या, संतोष कुमार राय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अयोध्या, गोपाल अंजन सदस्य विधान परिषद, कृष्ण कुमार सिंह सीडीओ अयोध्या आदि लोग मौजूद रहें।

Tags

Top Post Ad

विज्ञापन Image

Below Post Ad

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)