जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला चिकित्सालय से उचक्को ने वृद्धा महिला की सोने की चेन उड़ा लिया। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के स्थानीय सराय ख्वाजा बाजार निवासी उग्रसेन सिंह की पत्नी शीला सिंह सोमवार के दिन डॉक्टर को दिखाने के लिए जिला अस्पताल आई हुई थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह एक्स-रे करने के लिए वहां गई भीड़ अधिक होने का के कारण धक्का मुक्की में उचक्कों ने इनकी सोने की चेन वजन लगभग 10 ग्राम उड़ा लिया। वृद्ध महिला अपने परिजनों के साथ जाकर भंडारी पुलिस चौकी पर सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जिला चिकित्सालय में लगे सीसीटीवी कैमरे उचक्कों को चिन्हित करने में लगी हुई है। वृद्ध महिला ने बताया कि कुछ महिलाएं उन्हें पीछे से बार-बार धक्का दे रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
फॉलो करें