Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पैसे को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, पति ने गोली मारकर किया आत्महत्या का प्रयास

 

सांकेतिक चित्र 

जौनपुर। प्रतापगढ़ जनपद के थाना आसपुर देवसरा ग्राम पुरे में पत्नी से विवाद होने पर एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार लिया। उक्त गांव निवासी विकास यादव 32 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम लखन यादव रविवार की सुबह अपनी पत्नी से₹1000 मांग रहा था। इसी पैसा मांगने के विवाद को लेकर दोनों मे झगड़ा हुआ। विकास यादव अपने घर से कुछ दूरी पर जाकर तमंचे से खुद को गोली मार लिया। परिवार के लोग उसे घायल अवस्था में बदलापुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। घटना के कुछ ही देर बाद थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा मौके पर पहुंच गए और घायल का हाल-चाल लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस आगे छानबीन कर रही है।

Tags

Below Post Ad

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)