👉सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने गले मिलकर दी मुबारकबाद
जौनपुर। शनिवार को ईद उल अजहा की नमाज पूरे जिले की मस्जिदों में पढ़ी गई। नमाज के बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी गई। शहर के शाही मस्जिद, अटाला मस्जिद, सदर इमामबाड़ा समेत अन्य जगहों पर नमाज पढ़ी गई और मुल्क की तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट ने नमाजियों को मुबारकबाद पेश की। सुरक्षा को लेकर पुलिस के जवान तैनात रहे। इसी तरह शाहगंज, मुंगरा बादशाहपुर, मछलीशहर, केराकत में भी नमाज पढ़ी गई।
![]() |
नमाजियों को मुबारकबाद देते सांसद बाबू सिंह कुशवाहा |
इसी तरह मछलीशहर नगर में ईद गाह समेत कई मस्जिदों में ईद ऊल अजहा की नमाज अता किया गया। नगर के ईदगाह में सुबह 7, 50 पर शहर इमाम मौलाना अबुल कलाम ने ईद ऊल अजहा की नमाज अता कराई जिसमें काफी संख्या में लोगों ने नमाज अता किया और देश में अमन चैन के लिए दुआ मांगी उधर नगर के जामा मस्जिद, शाही मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, बहराइची मस्जिद, शाह अशरफ शाह मस्जिद में भी ईद ऊल अजहा की नमाज अदा की गई।