Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फांसी के फंदे पर लटका मिला प्रियंका का शव, पुलिस जांच में जुटी

वारदात के बाद रोते बिलखते परिजन 

सिकरारा, जौनपुर। निकट थाना क्षेत्र के बढ़ौना नोनियान बस्ती में एक 21 वर्षीय विवाहिता प्रियंका चौहान की फांसी के फंदे पर लटक कर  मौत हो गई। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे उनका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटना के समय प्रियंका के पति शशिकांत चौहान पिछले एक सप्ताह से ससुराल में मजदूरी कर रहे थे। प्रियंका अपने दो छोटे बच्चों के साथ घर पर थी। सुबह 8:30 बजे उन्होंने अपनी जेठानी की बेटी आंचल को सब्जी बनाने के लिए दी और खुद करकट निर्मित कमरे में चली गईं।

जब आंचल सब्जी बनाने के बारे में पूछने कमरे में गई, तो उसने प्रियंका को फांसी पर लटका देखा। आंचल की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही रिश्तेदारी में गए परिवार के सदस्य और ससुराल से शशिकांत भी वापस आ गया। वहीं सूचना पर सिकरारा थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। जांच में कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए हैं। मृतका के हाथ लाल कपड़े से बंधे मिले। पास में एक गड्डा खोदा गया था, जिसमें उनका एक पैर था और वहीं एक फावड़ा भी पड़ा मिला।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। साथ हु पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। एकाएक हुई घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Tags

Top Post Ad

विज्ञापन Image
विज्ञापन Image
विज्ञापन Image

Below Post Ad

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

विज्ञापन Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)