![]() |
भाजपा नेता को बधाई देते शशि मोहन सिंह क्षेम |
जौनपुर। भाजपा के प्रवक्ता और जौनपुर पत्रकार संघ के संरक्षक ओमप्रकाश सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनके रूहट्टा स्थित आवास पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम और नीलदीप एकेडमी के संस्थापक प्रदीप सिंह सफायर ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी और उनके दीर्घायु होने की कामना ईश्वर से की। बधाई देने वालों में रत्नाकर सिंह अजीत सिंह, वस्तु नारायण सिंह, विमल सेठ, पीयूष गुप्ता भाजपा नेता, विनय सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, शशि सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में शुभ चिंतक मौजूद रहे।