Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : शान से लहराया तिरंगा, कलेक्टर डॉक्टर दिनेश चंद्र समेत अन्य विभाग प्रमुखों ने दी सलामी

तिरंगे को सलामी देते कलेक्टर डॉक्टर दिनेश चंद्र 

जौनपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से लहराया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर डॉक्टर दिनेश चंद्र सिंह ने तिरंगे को सलामी दी और शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है। आज के दिन हमारे देश के वीर शहीदों को नमन करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इसके बाद पौधारोपण भी किया गया। छात्राओं द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई थी जिसे देखकर जिलाधिकारी ने प्रशंसा की। इस मौके पर एसडीएम सदर, सिटी मजिस्ट्रेट समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के बाद एसपी अपनी टीम के साथ

 वहीं पुलिस लाइन में पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ ने तिरंगा फहराया और सलामी दी। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मिष्ठान का वितरण किया गया। 

जिले के अन्य तहसीलों में भी सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरे जिले में स्वतंत्रता का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। 





Tags

Top Post Ad

Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)