Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मॉर्निंग वॉक पर निकले अध्यापक को बदमाशों ने मारी गोली, लूट ले गए सोने की चेन

बदमाशों की गोली से घायल अध्यापक संतोष यादव

जौनपुर। साल्वेशन हॉस्पिटल के समीप एक अध्यापक को बदमाशों ने गोली मार दिया। मॉर्निंग वॉक करने निकले संतोष यादव अध्यापक उम्र लगभग 40 वर्ष निवासी कंधरपुर सोमवार की लगभग सुबह 5 से 6 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक पर थे कि बाइक से आए बदमाश अध्यापक के ऊपर गोली चलाए जिससे संतोष यादव के पैर में गोली लग गई। गोली मारने के बाद सोने की चेन छीन लिए। सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह मौके का निरीक्षण किए। बता दे कि संतोष यादव प्राथमिक विद्यालय उद्पुर बक्शा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। संतोष यादव का कहना है कि रोज की तरह आज भी सुबह मै मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था कि तभी पल्सर सवार 02 बदमाश पहुंचे और मेरे गले की चेन को छीनने का प्रयास किए विरोध करने पर पैर में गोली मार दिए और उसके बाद मेरी चेन छीनकर फरार हो गए।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)