Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र सही खान पान और संतुलित आहार है : डॉक्टर अंजू सिंह

जौनपुर। स्वास्थ्य के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में लगातार क्रियाशील प्रसिद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के द्वारा 1 से 7 सितंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने इस वर्ष की थीम बेहतर जीवन के लिए सही खान-पान ईट राइट फॉर ए बेटर लाइफ पर प्रकाश डालते हुए कहाकि स्वस्थ जीवन का मूल मंत्र सही खान पान और संतुलित आहार ही है। खासकर आजकल के बच्चे किशोरिया गर्भवती महिलाएं और वृद्ध जनों के लिए पोषण युक्त भोजन बेहद जरूरी है क्योंकि यह न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक विकास के लिए भी मजबूती के लिए भी सहायक होता है राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का मुख्य उद्देश्य बच्चों और माताओ में कुपोषण सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी जैसे कि एनीमिया और आहार जनित बीमारियां जैसे मोटापा मधुमेह और उच्च रक्तचाप सहित अन्य कई बीमारियों से बचाव को लेकर हम सभी को जागरूक रहने की आवश्यकता है। संतुलित आहार शरीर को आवश्यक विटामिन प्रोटीन मिनरल्स और ऊर्जा प्रदान करता है  जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और बच्चों को हरी सब्जियां डाल अनाज दूध एवं मौसमी फलों को नियमित आहार में शामिल करने की सलाह दी गई साथ ही अनावश्यक पैकेज्ड फूड और जंक फूड से परहेज करने पर छोड़ दिया गया। मौके पर मौजूद सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि हम सभी लोग अपने परिवार और समाज में पोषण संबंधी जागरूकता फैलाएंगे। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका डॉ अंजू सिंह डॉक्टर अलका सिंह मनी शाही  धर्मेंद्र रस्तोगी प्रीति शाही नाज फातिमा प्रीति सिंह शैल कुमारी रितु कुमारी अफसाना खातून आदि सहित कई महिलाएं किशोरिया उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)