Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : घायल सारस का किया इलाज, अब रेंजर कार्यालय को ही अपना घर मान बैठा पक्षी

वनाधिकारी कार्यालय में खड़ा सारस पक्षी

मछलीशहर (जौनपुर)। नेशनल हाईवे पर मछलीशहर से जंघई जाते समय मछलीशहर ब्लाक मुख्यालय के पास आते - जाते राहगीरों को मछलीशहर वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास सहसा एक सारस विचरण करते दिख जाता है। सारस को देखते ही काफी लोग ब्रेक मार देते हैं और सोचते हैं कि क्यों न इसकी एक सेल्फी ले ही ली जाये। वास्तव में यह सारस वन विभाग के कर्मचारियों को घायल अवस्था में मिला था लेकिन वनविभाग में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने न केवल इसका इलाज किया बल्कि उन्होंने इसे अपने परिवार की भांति देखभाल की। फिर क्या यह सारस वन विभाग के कर्मचारियों के साथ घुल-मिल गया और रेंजर कार्यालय को ही अपना घर मान बैठा। रेंजर कार्यालय में ही पौधशाला भी है जिस कारण इसे काफी सीमा तक प्राकृतिक आवास भी मिल गया। क्षेत्रीय लोगों खासकर बच्चों में सारस आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।सारस वन विभाग क्षेत्राधिकारी कार्यालय से लेकर अगल बगल के गांवों और खेतों में विचरण करता है और शाम होते ही फिर इसी कार्यालय परिसर रहता है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)