जौनपुर। 50वीं योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025, 9 अक्टूबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक नाडा मंडपम मैसूर कर्नाटक में संपन्न हुआ। इसकी जानकारी कार्यक्रम से लौटने के बाद योगा फेडरेशन जौनपुर की अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय रेफरी रजनी साहू ने दी है। उन्होंने बताया कि इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने भी प्रतिभाग किया था। उत्तर प्रदेश की टीम से कुल 27 खिलाड़ी तथा 7 निर्णायक जिसमें प्रतीक कुमार मौर्य, संजय यादव, रजनी साहू, सीमा सिंह, प्रज्ञा, अंजू मौर्य, यादव पूजा सुरेंद्र प्रतिभाग किए थे प्रतियोगिता में 20 से 30 प्रोफेशनल आयु वर्ग में विकास पटेल ने चतुर्थ स्थान, संजय यादव पंचम स्थान, अनिल कुमार आर्टिस्टिक सोलों में एवं प्रफुल्ल कुमार ने छठा स्थान प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाने पर संस्था के महासचिव आचार्य भीम ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं सचिव डॉक्टर अभिनव जोशी द्वारा सभी राष्ट्रीय रेफरी को सम्मानित किया। श्री गणपति सच्चिदानंद गुरु, वियतनाम के अध्यक्ष, हांगकांग के अध्यक्ष योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के 50वीं राष्ट्रीय योग चैंपियनशिप 2025 में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम से लौटने पर रजनी साहू का शुभचिंतको ने बाबतपुर एयरपोर्ट पर स्वागत कर बधाई दिया।