Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मिशन शक्ति के तहत महिला कांस्टेबल ने छात्राओं को किया जागरूक

जौनपुर। एसपी डॉ कौस्तुभ के निर्देशन में बुधवार को खेतासराय कस्बा में एंटी रोमियो की टीम ने छात्राओं एकत्रित कर महिला आरक्षी नेहा यादव ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। वही दूसरी ओर शाहगंज पुलिस टीम ने मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्बा स्थित ADVM कॉन्वेंट स्कूल में छात्राओं और महिलाओं को जागरूक किया । इस दौरान महिला कांस्टेबल की ओर से छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी और हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि कैसे विशेष परिस्थितियों में इन नंबरों की मदद ली जा सकती है।

यहाँ आयोजित कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह ने कहा कि स्कूल परिवेश, स्कूल की गाड़ियों में आते जाते समय, रास्ते में , घर के आसपास कहीं भी महिलाएं और लड़कियां अगर छेड़छाड़ या भद्दे कमेंट का शिकार होती हैं । तो ऐसी स्थिति में उन्हें तुरंत अपने परिजनों और अपने शिक्षकों को इसकी जानकारी देनी चाहिए। अगर कोई गलत व्यवहार करता है तो तत्काल डॉयल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकते हैं।

उन्होंने बेटियों को भरोसा दिया कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है। जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। वहाँ जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। 

उपनिरक्षक चंद्रभान यादव, अजय यादव ने सबसे सहयोग के लिए आह्वान किया। इस मौके पर महिला कांस्टेबल अंतिमा सिंह, विजयलक्ष्मी, रीता चौहान, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव , कांस्टेबल अजय वर्मा अन्य मौजूद रहें। कार्यक्रम के अंत में महिला पुलिस कर्मियों ने सहयोगी छात्राओं का हौसला बढ़ाने के लिए उनके साथ सेल्फी ली। शाहगंज पुलिस की ओर से क्षेत्र के सभी प्रमुख माध्यमिक विद्यालयों, चौराहों, प्रमुख स्थानों पर बेटियों, महिलाओं को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसकी खूब सराहना हो रही है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)