Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : फेन्सेडिल कफ सीरप मामले में एसटीएफ ने अमित सिंह टाटा को लिया हिरासत में

लखनऊ/जौनपुर। फेन्सेडिल कफ सीरप एवं कोडीन युक्त दवाओं को नशे में प्रयोग करने हेतु उनका भंडारण एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर पर व्यापार करने के प्रकरण में एक और अभियुक्त को एसटीएफ ने दबोच लिया। उक्त संबंध में अमित सिंह टाटा को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। ज्ञातव्य हो कि इस अमित सिंह के पिता अशोक सिंह की फर्म के विरूद्ध एफआईआर दर्ज है। सूत्रों के अनुसार अमित सिंह के कई करीबी भी एसटीएफ की रडार पर है। ज्ञातव्य हो कि उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंडिकेट के महत्वपूर्ण सदस्य अमित सिंह टाटा को हिरासत में ले लिया है। वह फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का बेहद करीबी माना जाता है। एसटीएफ अमित सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। अमित सिंह टाटा, शुभम जायसवाल के साथ मिलकर झारखंड स्थित दवा कंपनी के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सिरप की अवैध सप्लाई कर रहा था। यह नेटवर्क झारखंड से लेकर बांग्लादेश बॉर्डर तक फैला हुआ था। जांच में पता चला है कि कफ सिरप की आपूर्ति बांग्लादेश और नेपाल तक की जा रही थी। मामले में अमित सिंह के पिता अशोक सिंह और उनकी फर्म पर भी एफआईआर दर्ज है। इसके साथ ही झारखंड की दवा फर्म देवकृपा का संबंध भी अमित सिंह से बताया जा रहा है। एसटीएफ द्वारा अभियोग की विवेचना के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्त विभोर राणा एवं विशाल सिंह पुत्रगण गजराज सिंह निवासी शास्त्री नगर थाना सदर बाजार, सहारनपुर को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त अमित कुमार सिंह उर्फ अमित टाटा को अभिसूचना के आधार पर ग्वारी चैराहा के निकट, थाना गोमती नगर, लखनऊ से पकड़ा गया तथा विस्तृत पूछताछ हेतु एसटीएफ मुख्यालय ले जाया गया है।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)