![]() |
| सांकेतिक चित्र (Credit AI) |
जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे के पास महिला उचक्कों ने बाजार आई हुई महिला की सोने की चेन उड़ा लिया है। यह घटना मंगलवार दिन के लगभग 11:30 बजे की है। बक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर निवासिनी सीमा सिंह पत्नी जयप्रकाश अपनी पुत्री प्रज्ञा सिंह ई रिक्शा से ओलंदगंज में स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान पर कुछ काम से जा रही थी। जिस ई-रिक्शा से यह जा रही थी उस पर दो महिलाएं पहले से बैठी हुई थी। अचानक जैसे ही ई रिक्शा जेसीज चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ा दोनों महिलाएं चेन को काटकर उतर गई। उसी समय अचानक सीमा सिंह को जैसे ही उन्होंने देखा तुरंत उतरकर दोनों महिलाओं को तलाशने लगी लेकिन तब तक दोनों महिलाएं वहां से फरार हो चुकी थी। मां बेटी दोनों घटना की सूचना तुरंत सराय पोख्ता पुलिस को दिया। पुलिस मौके पर गई और दोनों महिलाओं को तलाश किया लेकिन वह नहीं मिली। मामला क्योंकि लाइन बाजार थाने का था इसलिए दोनों मां बेटी को खाने भेज दिया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके सोने की चेन 12 ग्राम की थी जिसकी इस समय मार्केट में कीमत₹100000 से अधिक है। इस समय ई-रिक्शा से होने की चेन काटने तथा महिलाओं के मोबाइल चोरी की घटनाएं शहरी इलाके में तेजी से बढ़ रही है।


