जौनपुर। ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर 'रक्तदान जागरूकता शिविर' का आयोजन किया गया। जो मुख्य रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर (अब तक 252 बार रक्तदान करने वाले कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सम्मानित पद्मश्री के लिए चयनित कैप्टन डॉक्टर सुरेश सैनी जी के सम्मान में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरेंद्र सैनी ने अपने मोटिवेशनल स्पीच के जरिए उपस्थित लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि दिसंबर 1986 में पहला डोनेशन एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए किया फिर तो उसके बाद इसे अपना जुनून ही बना लिया मिशन रक्तक्रांति के रूप में ताकि कोई भी मरीज रक्त के बिना अपनी जान ना गवाएं।
उन्होंने युवाओं को नशा छोड़ कर रक्तदान एवं"जीते जी रक्तदान मरने पर अंगदान" करने की अपील की उन्होंने कहा कि रक्तदान से नई ऊर्जा मिलती है, स्वास्थ्य ठीक रहता है, कई जानलेवा बीमारियों से बचाव होता है, अतः साल में कम से कम दो बार प्रत्येक व्यक्ति को रक्तदान कर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए एवं रक्तदान के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने की सलाह दी।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर झारखंड की जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्य /जज अर्पणा मिश्रा ने भी लोगों को जागरुक करते हुए रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 25 बार रक्तदान कर चुकी है।
इस अवसर पर महेंद्र कुमार शुक्ला डिविजनल कोऑर्डिनेटर यू पी टी एस यू जी रक्तदान के लिए आवश्यक मापदंड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अंत में संस्था प्रमुख डॉक्टर अंजु सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया उन्होंने डॉक्टर सैनी जी के जीवन और सिद्धांतों से सभी को सीख लेने की सलाह दी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं राज किशोर दास उर्फ गौ बाबा के द्वारा सरस्वती वंदना,शिव स्तुति द्वारा किया गया।
संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि कैप्टन डॉक्टर सुरेश सैनी एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ, साल, स्मृति चिन्ह ,आदि देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरविंद यादव, रमाशंकर निषाद, अरविंद उपाध्याय, एसपी मिश्रा, शुभम यादव, अंश मिश्रा, विनोद तिवारी राजेश दुबे, आदि सहित कई दर्जन महिला/ पुरुष एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

