👉मंत्री धर्मवीर प्रजापति पूर्व सांसद कुवर हरिवंश सिंह ने नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद
शाहगंज / जौनपुर। सर्वधर्म सामुहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव का आयोजन नगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। जनपद के विभिन्न गांवों से आए जोडों ने विवाह बंधन में बंधे। विधायक रमेश सिंह के साथ मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने नव दंपत्ति को गृहस्थ जीवन सुखमय बिताने का आशीर्वाद दिया।
समाज कल्याण विभाग जौनपुर ने शनिवार को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। आयोजन में 528 जोडों का विवाह हुआ। इसमें तीन अल्पसंख्यक जोड़ो का निकाह कराया गया। नवदंपत्ति को विधायक रमेश सिंह के साथ मंत्री धर्मवीर प्रजापति, पूर्व सांसद हरिबंश सिंह, जिलाधिकारी डा दिनेश चन्द्र, सीडीओ ध्रुव खड़िया, पुलिस अधीक्षक डा कौस्तुभ समेत जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति,उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव, तहसीलदार आशीष सिंह व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान झांसी से आयें कलाकारों समेत स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। वहीं देर शाम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ।
महोत्सव व सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने आयी सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र के मोतिगरपुर बाजार निवासी हंसा देवी का गले का सोने का लाकेट खाना खाने के दौरान उच्चको ने पार कर दिया। पीड़ित महिला ने मैदान में बने मिशन शक्ति केंद्र पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। जहां पर पुलिस ने आश्वासन दिया कि आप तहरीर दिजिए कारवाई किया जायेगा। सीसीटीवी कैमरे और पुलिस की व्यापक व्यवस्था के बावजूद उच्चको ने समारोह में अवसर ढूंढ लिया।
महोत्सव के दौरान कई बच्चे अपने परिवार से बिछड़ गये। मिशन शक्ति केंद्र और पुलिस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित परिवार से मिलवाया।




