जौनपुर। सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से नौवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह शहर के मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित किया गया जिसमें 75 जोड़ो ने हिन्दू रीति रिवाज से हुआ। इसके पूर्व दूल्हों की बारात कार में सवार होकर सद्भावना पुल से होते हुए हाथी घोड़ों और बैंडबाजे के साथ ओलन्दगंज शाही पुल होते हुए विवाह स्थल पहुंची जहां पूरे रीति रिवाज के साथ सभी जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। संस्थान के अध्यक्ष संजय कुमार सेठ ने बताया कि दहेज प्रथा की इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए सामूहिक शक्ति से प्रयास करने की आवश्यकता है। इसमें सभी धर्म-जातियों के विवाह योग्य जोड़े सम्मिलित हो सकते हैं। वैदिक विधि-विधान और रीति-रिवाज के साथ बिना किसी भेद-भाव के दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे। विवाहित जोड़ों को विदायी के दौरान उपहार भी दिया गया। ज्ञात हो कि उक्त संस्था विगत 31 वर्षों से जनसरोकार की चेतना संग निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, प्रदीप सिंह, श्याममोहन अग्रवाल, शशिमोहन सिंह क्षेम, रत्नाकर सिंह, राजेश श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Below Post Ad

जेड हुसैन (बाबू)
मैनेजिंग डायरेक्टर
इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)

