Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : सुधांशु सिंह लेफ्टिनेंट कर्नल पद पर चयनित, गांव में हुआ भव्य स्वागत

जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी सुधांशु सिंह का चयन लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हुआ है। उन्होंने वर्ष 2022 में यूपीएससी एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

सुधांशु सिंह स्वर्गीय चंद्रेश सिंह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा इंदौर में हुई है। वे अपने चार भाई-बहनों में चौथे नंबर पर हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर चयन के बाद गांव में उनके प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। गांव वालों ने गाजे-बाजे के साथ गौरी शंकर धाम, सुजानगंज में दर्शन करने के उपरांत माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।

प्रेस वार्ता के दौरान सुधांशु सिंह ने बताया कि लगन और एकाग्रता से कार्य करने पर सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने नवयुवकों से अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और उस दिशा में अग्रसर होने का आग्रह किया।

स्वागत करने वालों में मनोज सिंह, गायत्री सिंह, निशा सिंह, सत्येंद्र सिंह, विकास सिंह प्रवीण, संतोष सिंह पूर्व प्रधान, दीपक सिंह, अंकित सिंह लखनवी, कमलेश सिंह (रिटायर्ड जेलर), पंकज दुबे पूर्व महामंत्री इलाहाबाद विश्विद्यालय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)