Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : क्षत्रिय समाज का विकास एकजुटता से होगा : अशोक सिंह

जौनपुर/मुंबई। अखिल क्षत्रिय सभा द्वारा क्षत्रिय स्नेह सम्मेलन और मेधावियों का सम्मान समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया। इस कार्यक्रम में क्षत्रियों के विकास और उनकी मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार समेत कई दिग्गज शामिल हुए। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का विकास एकजुटता से होगा। हमारा समाज आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि यदि हम एकजुट होंगे तो हर लड़ाई जीत लेंगे।इसके बाद कृपा शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा और विकास के लिए हम लोगों को आगे आना होगा। क्षत्रिय समाज हमेशा देश के लिए आगे की पंक्ति में खड़ा रहा है। इसके बाद मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।



Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)