Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : पोखरे में डूबकर अधेड़ की मौत, मशक्कत के बाद भी नहीं निकल सकी लाश

जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के खरौना गांव में शुक्रवार सुबह नहाने गए एक अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। पानी में अधिक गहराई और सेवाल होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। हादसे के बाद पोखरे पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन ठंड और सेवाल की अधिकता की वजह से कोई पानी में उतरने का साहस नहीं कर सका।

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरौना निवासी 35 वर्षीय राजू राजभर पुत्र स्व. लालचंद सुबह करीब सात बजे नटोली स्थित साव के पोखरे पर नहाने गया था। स्नान के दौरान अचानक गहरे पानी में जाने से वह लापता हो गया। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची और खुटहन से छह गोताखोर बुलाए गए।

गोताखोरों ने घंटों तक लगातार खोजबीन की। लगभग आठ घंटे बाद पोखरे में फैले घने सेवाल के बीच राजू का शव दिखाई पड़ा। रस्सियों की मदद से शव निकालने की कोशिश की गई, लेकिन सेवाल की मोटी परत और पानी की गहराई रुकावट बनी रही। शाम पांच बजे तक, खबर लिखे जाने तक शव बाहर नहीं निकाला जा सका था। पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास में जुटी रही।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)