Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS मुंबई नगर निगम चुनाव में उत्तर भारतीयों का जलवा कायम : कृपाशंकर

👉जौनपुर-मुंबई के लिए चलेंगी और रेलगाड़ियां 

जौनपुर। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव में उत्तर भारतीयों का जलवा कायम है। यहां समस्त हिंदी भाषियों ने एकजुटता का परिचय दिया। उक्त विचार महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री एवं गत संसदीय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे कृपाशंकर सिंह ने नगर स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि वे महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के हित में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। पूर्व गृह राज्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहाकि जौनपुर जनपद की आधा दर्जन महिलाओं ने मुंबई नगर निगम चुनाव में विजय पताका फहरायी है, इससे सभी जनपदवासियों का मस्तक ऊंचा हुआ है। भाजपा नेता ने जौनपुर के विकास की चर्चा करते हुए बताया कि जौनपुर से मुंबई के लिए और भी रेलगाड़ियां चलवायी जायेंगी। इसके साथ ही शहर में स्थित दोनों स्टेशनो का सुंदरीकरण कराया जायेगा। पूर्व गृह राज्यमंत्री ने कहाकि नईगंज और जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण शीघ्र ही पूरा होने वाला है। नगर में आये दिन होने वाली जाम की समस्या के बारे में उन्होंने कहाकि ट्रैफिक दुरूस्त करने के लिए ठोस कदम उठायें जाएंगे। उक्त अवसर पर पूर्व आयकर आयुक्त गौरीशंकर सिंह, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)