Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : नाविकों ने किराए की बात को लेकर आपस में किया खूनी संघर्ष, 05 घायल

जौनपुर। शहर क्षेत्र के गोमती नदी गोपी घाट पर नाव पर कम किराया लेने की बात पर दो-नाविक चलने वाले पक्षो ने ईट पत्थर से मारपीट कर लिया जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए। यह तो अच्छा हुआ नाव पर रखे रहने वाले चाकुओं को लोगों ने उठाया लेकिन एक दूसरे पर वार करने के पहले ही झगड़ा छुड़ाने वाले और मौके पर पुलिस पहुंच गई। पहुंचे लोगों ने मामला शांत करा दिया नहीं तो दोनों पक्षों की तरफ से लोग गंभीर रूप से घायल होते। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के नखास मोहल्ला निवासी शिवम निषाद उम्र लगभग 18 वर्ष प्रदीप निषाद उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्रगण फूलचंद निषाद ने बुधवार दोपहर गोमती नदी गोपीघाट से अपनी नाव पर कुछ लोगों सैर कराने के लिए ₹40 रपय पर आदमी का किराया तय करने के बाद बैठा कर जाने लगा। यह देख विपक्षी आकाश उम्र लगभग 23 वर्ष विकास उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र गण दीपक निषाद, विकास निषाद उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र घनश्याम ने सैर कराने के लिए नाव में 50 रूपय प्रति व्यक्ति तय किया था। इसी बात को लेकर दोनों में ईट पत्थर चलने लगे जिसमें दो लोगों के घायल होने के साथ तीन लोगों को मामूली चोटे आई। इस दौरान घाट पर नाव पर सैर करने वालों के अलावा मौजूद लोगों में अपराध अधूरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जबकि नव की चलने वाली पंखे में कुछ फस जाने पर चाकू से काटने के लिए रखे चाकुओं को दोनों पक्षों ने उठाया जरूर लेकिन एक दूसरे के ऊपर चलाने के पहले ही स्थानीय लोगों के अलावा मौके पर कोबरा के जवान पहुंच कर दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर पहुंचे। यहां पर दोनों पक्षों के पांचो लोगों को शांति भंग में निरुद्ध करने के बाद पुलिस ने चालान कर न्यायालय भेज दिया। सूत्रों की माने तो वर्तमान समय में गोमती नदी में लगभग 15 नाव है जिस पर सैर करने के लिए लोग। त्योहारों के अलावा रोजाना नाव पर बैठकर सैर करने वालों की काफी संख्या। और लोगों से किराए की बात को लेकर अक्सर कर नाविक आपस में मारपीट एवं झगड़ा करते रहते हैं जिसकी लोग काफी चर्चा भी करते हैं। नाव पर सैर करने आने वाले लोगों का यह मानना है कि अगर समय रहते पुलिस ने। इस ओर ध्यान नहीं दिया तो वह दिन दूर नहीं जब कोई अप्रिय घटना घट जाए।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)