Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन 7165 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

👉कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में 206 केन्द्रों पर हुई परीक्षा

👉सुबह की पाली में हाईस्कूल और शाम की पाली में इण्टर के बच्चों की हुई परीक्षा

जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पहले ही दिन बुधवार को 7 हजार 165 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 206 परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुबह की पाली में हाईस्कूल और शाम की पाली में इंटर के छात्रों की परीक्षा थी।

जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के पहले दिन बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों का हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 76 हजार 848 छात्र—छात्राएं पंजीकृत थे जिसमें 73 हजार 154 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। तीन हजार 694 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में इंटर के छात्रों का हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र था। इसके लिए 33 हजार 745 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 32 हजार 184 उपस्थित पाए गए। शेष एक हजार 561 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं सामान्य हिन्दी विषय के लिए 41 हजार 244 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमें 39 हजार 334 उपस्थित रहे। शेष एक हजार 910 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये।

कंट्रोल रूम प्रभारी ब्रह्मजीत यादव ने बताया कि सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई। कहीं भी कोई परीक्षार्थी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पाया गया। मालूम हो कि परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थी समय से पहले ही केंद्रों पर पहुंच गए थे। दीवारों पर चस्पा किए गए रोल नंबर की सूची देख रहे थे कि किस कक्ष में बैठकर परीक्षा देना है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की तैनाती रही। मोहम्मद हसन इंटर कालेज में परीक्षा में ड्यूटी कर रहे शिक्षक छात्रों की तलाशी लेकर एक एक को प्रवेश देते रहे।

वहीं शकरमंडी पुलिस चौकी प्रभारी कंचन पाण्डेय अपने सहयोगियों के साथ तैनात रहीं। गुरुवार 19 फरवरी को सुबह की पाली में हाईस्कूल के छात्रों का कम्प्यूटर और शाम की पाली में सिलाई तथा इंटर के छात्रों का सुबह की पाली में काष्ठ, ग्रंथ, सिलाई शिल्प सहित अन्य विषय तथा शाम की पाली में नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा होगी।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)