शाहगंज / जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नगर के चूड़ी मोहल्ला से वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही महिला के गले से सोने का हार छीनकर बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के समीप लगें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
नगर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी रजनीश सेठ की पत्नी अनीता सोनी मंगलवार की रात मोहल्ले की आधा दर्जन महिलाओं के साथ पैदल हनुमान गढ़ी स्थित एक मैरेज हॉल में शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही चूड़ी मोहल्ला में पहुंची थी उसी दौरान सामने से बाइक पर सवार दो की संख्या में बदमाशों ने अनीता सोनी के गले से सोने का हार छीनकर फरार हो गए। शोरगुल सुनकर मोहल्ले वाले दौड़े लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़ित महिला ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने पीड़ित के साथ थाने पहुंच कर कोतवाली निरीक्षक किरन कुमार सिंह को तहरीर दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर लगें सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। वहीं छिनैती हुई हार की कीमत पीड़िता ने लगभग आठ लाख रुपए बताया गया हैं।

