जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के जांगीपुर खुर्द हरिजन बस्ती में नहर के पास आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में अंधाधुंध हवाई फायरिंग हुई।
बता दे कि जंगीपुर खुर्द बस्ती नहर के पास आपसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों से छह हवाई फायरिंग की सूचना मिली लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो अभी तक कोई पुलिस द्वारा पुष्टि नहीं की गई है बल्कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई है।
सूत्र से पता चला है कि एक स्थानीय ग्रामीण ने बताया कि दोनों पक्षों से कई राउंड हवाई फायरिंग हुई है लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है।
थाना प्रभारी अमरेंद्र पांडे ने बताया कि सोमवार की दोपहर हवाई फायरिंग की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है और उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की गई आगे कुछ दूर पर सीसीटीवी फुटेज में कुछ युवक बाइक से जाए दिखे है। सीसीटीवी के माध्यम से पहचान कर उन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया जाएगा पूछताछ होने के बाद ही पुष्टि की जाएगी।

