👉 सिकरारा के देहजुरी ( गोपालपुर) गांव में हुआ आयोजन
सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र के देहजूरी गोपालपुर गांव में मंगलवार को आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में नामी गिरामी पुरुष व महिला पहलवानों के दांवपेंच व करतब देख दर्शक झूम उठे। नेपाल के हरिहर थापा ने राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान को धूल चटाई तो दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। जौनपुर केशरी उमाशंकर पहलवान ने राजस्थान के रोहित बीएसएफ को महज तीस सेकंड में धोबिया पाट से पटखनी दी तो दर्शक उत्साहित हो उठे।
इसी क्रम में हरियाणा की पूनम फोगाट ने गाजियाबाद की अंशू,गाज़ियाबाद की अन्नू पहलवान ने राजस्थान की कोमल पहलवान को धूल चटाई जबकि मध्यप्रदेश के वोल्टा पहलवान को जौनपुर के बाबा रामदास ने पटखनी दी,गाजीपुर के पहलवान व जिपंसद्स्य मोनू यादव ने मध्यप्रदेश के ज्वाला सिंह को धूल चटाई।
प्रतियोगिता के मुख्यअतिथि कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन कुँवर दीपक सिंह ने अखाड़े का पूजन अर्चन कर पहलवानों का हाथ मिलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। कार्यक्रम के आयोजक रूपेश चौधरी ने सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।


