Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : रामलीला मैदान के सुंदरीकरण पर खर्च होंगे दो करोड़ दस लाख रुपए

शाहगंज, जौनपुर। नगर स्थित रामलीला मैदान के प्रस्तावित सुंदरीकरण कार्य का रविवार को विधायक रमेश सिंह ने प्रख्यात कथावाचक राजन जी महाराज व आचार्य अनिल पांडेय की उपस्थिति में पूरे विधि विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। उक्त सुंदरीकरण कार्य के लिए शासन द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजनांतर्गत दो करोड़ दस लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जिसकी मांग विधायक श्री सिंह ने रामलीला समिति की मांग पर नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मिलकर की थी। इसके अंतर्गत मैदान में मिट्टी की भराई, चारों तरफ लगभग आठ सौ मीटर लंबा व तीन मीटर चौड़ा इंटरलॉकिंग, स्ट्रीट लाइट युक्त पाथवे बनेगा। इसके अलावा मैदान को प्रकाश से जगमग करने हेतु पांच हाईमास्ट लाइटों के अलावा जलनिकासी के लिए चारों तरफ पक्की नालियों का भी निर्माण होगा। 

विधायक रमेश सिंह ने कहा रामलीला मैदान नगर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र है। प्रायः विजया दशमी के पर्व पर मैदान में पानी भरे होने से मेला आयोजन में भारी समस्याएं होती थीं, जो अब दूर होंगी। सुंदरीकरण हो जाने के बाद रामलीला मैदान जिले में अपनी अलग पहचान के लिए जाना जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, कमलेश अग्रहरि, वीरेंद्र सिंह 'बंटी', महेंद्र वर्मा, कैलाश नाथ जायसवाल, विजय जायसवाल, श्याम जी गुप्ता, कमलेश अग्रहरि, राम प्रसाद मोदनवाल सहित नगर के दर्जनों विशिष्टजन उपस्थित रहे। 

शिलापट्ट पर नगर विकास मंत्री का नाम न होना चर्चा का विषय

रामलीला मैदान के सुंदरीकरण हेतु लगाए गए शिलापट्ट पर धनराशि जारी करने वाले विभाग के मंत्री एके शर्मा का नाम ही गायब होना लोगों में चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा कुछ ऐसे नेताओं का नाम लिखा मिला जिनका उक्त कार्य से न तो दूर-दूर तक कोई रिश्ता है और न ही नाम लिखे जाने का कोई प्रोटोकॉल।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)