Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : किशोरी ने पूर्व प्रेमी के परिजन की प्रताड़ना से त्रस्त होकर किया आत्महत्या का प्रयास

जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बारादूवरिया में एक किशोरी ने पूर्व प्रेमी के परिजनों की प्रताणना से त्रस्त होकर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। किशोरी की मां ने बताया कि मोहल्ले के ही बीते कुछ माह पूर्व मोहम्मद सगीर पुत्र मोहम्मद सलीम ने उसकी लड़की को शादी का प्रलोभन देकर उसके इच्छा के विरुद्ध कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। जब शादी की बात आई तो लड़के और उसके परिवार के लोग शादी करने से इनकार कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसी समय तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया था। जमानत पर छूट कर आए हुए आरोपी और उसके परिवार के लोग उसे तरह-तरह से ताना मानसिक रूप से प्रताणित करने लगे जिससे दुखी होकर किशोरी ने रविवार की सुबह लगभग 11:00 बजे कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोग द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। इस घटना में पूछे जाने पर शहर कोतवाल विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले में पूरी अभी छानबीन कर रही है और घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिलहाल इस घटना को लेकर क्षेत्र में जितना मुंह उतनी बातें कहीं जा रही है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)