जौनपुर। प्रतिष्ठित अभिराज मोटर ट्रेनिंग स्कूल, वाजिदपुर तिराहा (जौनपुर) के संचालक शनि सिंह के छोटे भाई, इलाहाबाद विश्व विद्यालय से बीए व एमए की पढ़ाई में गोल्ड मेडलिस्ट शिवम सिंह पुत्र दयाशंकर सिंह द्वारा प्रथम प्रयास में नेट JRF की परीक्षा को उत्तीर्ण किए जाने से स्वजनों व क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। शिवम् सिंह वर्तमान में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शोधरत एवं पीएचडी कर रहे हैं।
HPSC (हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन) द्वारा आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा पास कर हिन्दी विषय से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति पाने का श्रेय, शिवम सिंह अपने बाबा-आजी, माता पिता, विश्वविद्यालय के गुरुजनों, मित्रों तथा बड़े भाई शनि सिंह व सौरभ सिंह को दे रहे हैं।

