Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : मामूली विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की गला दबाकर की हत्या

शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब गांव में बुधवार की देर रात मामूली विवाद ने भयावह रुप ले लिया। बड़े भाई ने गला दबाकर छोटे भाई की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया।

गांव निवासी विजय राज यादव के 24 वर्षीय पुत्र सुदर्शन यादव का बुधवार रात अपने बड़े भाई प्रवीण यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान प्रवीण ने सुदर्शन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपित प्रवीण यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरु कर दी। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मारपीट के दौरान एक युवक की मौत हुई है। आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)