Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, घर में मचा कोहराम

👉पुलिस ने ट्रैक्टर को लिया कब्जे में, चालक फरार

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंघई रोड निकले हैदरेपुर मार्ग पर कबीरपुर रेलवे फाटक के पास शुक्रवार को दोपहर एक बजे दर्दनाक सड़क हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरायखेम गांव निवासी 21 वर्षीय रीना गौतम पुत्री सुरेश गौतम अपने भाभी सुमन देवी व बहन खुशबू के साथ किसी प्राइवेट वाहन से कबीरपुर चौराहे पर उतरकर पैदल अपने रिश्तेदार के घर हैदरेपुर मार्ग से हैदरेपुर गांव जा रही थी। दोपहर लगभग 1 बजे जब तीनों पैदल हैदरेपुर मार्ग से कबीरपुर फाटक के पास पहुंचीं, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अनियंत्रित होकर रीना को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि रीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रही अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं। घटना की सूचना मिलते ही मुंगरा बादशाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को भी अपने कब्जे में ले लिया है वही चालक फरार होने में सफल रहा। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है। उधर, रीना की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी आगामी 26 मई 2026 को जंघई के भुलेन गांव में तय थी। शादी से पहले ही हुई इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)