Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : घर जा रहे बाइक सवार पर फायरिंग, पुलिस कर रही है फायरिंग की घटना से इनकार

 जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में बुधवार रात लगभग 9 बजे पुरानी रंजिश में हुई बाइक सवार युवक पर फायरिंग। फायरिंग से चली गोली से बाल बाल बचा बाइक सवार। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम जमैथा निवासी सौरभ कुमार यादव पुत्र अरविंद कुमार यादव अपने साथी के साथ बाइक से वैवाहिक कार्यक्रम से घर वापस जा रहा था। पंचहटिया पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहा था कि अचानक बाइक सवार लोगों ने उस पर फायर कर दिया। अचानक गोली चलने से दहशत में आए बाइक सवार गिर पड़ा। साथ में रहे युवकों द्वारा उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां उसके साथ में रहे साथियों ने बताया कि हमलावरों ने धारदार हथियार से भी हमला किया था। गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सक ने बेहतर उपचार के लिए उसे वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सक ने घायल के शरीर पर आई हुई चोट चिकित्सकीय परीक्षण भी किया। चिकित्सक ने सिर पर लगी गंभीर चोट को किसी धारदार से लगा लिखा है। इसके साथ चिकित्सक ने घायल के अंदर अल्कोहल की मात्रा भी पाए जाने की बात लिखी है। घायल के साथ आए हुए लोगों ने उसे लेकर वाराणसी के लिए चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी शीतला चौकिया डायल 112 की सिपाही समेत भारी मात्रा में पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गई । चौकी प्रभारी शीतला चौकिया कृष्णानंद यादव ने फायरिंग की घटना से साफ इनकार करते हुए महज इसे दुर्घटना बताया है। फिलहाल अभी भी इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। यह घटना पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है।


Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)