जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। घटना शनिवार रात लगभग 8:00 बजे चंद्रशेखर गौतम उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र जगदीश चंद्र गौतम की तबीयत अचानक खराब हो गई। घर में वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था जैसे ही परिवार के लोगों की निगाह उस पर पड़ी उसे लेकर इलाज के लिए जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर लिया है। पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Below Post Ad

जेड हुसैन (बाबू)
मैनेजिंग डायरेक्टर
इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)
