![]() |
| जख्मी अंकित मौर्य |
जौनपुर। जिले के नवागत पुलिस कप्तान को बदमाशों ने सलामी ठोकी है। जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़ेरेपुर पेट्रोल पंप के पास दो बाइक पर सवार चार नकाब पोश बदमाशों ने बाबू के सर पर प्रहार करके लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार शारदा देवी महाविद्यालय के बड़े बाबू अंकित मौर्य शाम करीब चार बजे बैंक पैसा जमा करने जा रहे थे कि इतने में दो बाइक पर सवार चार की संख्या में बदमाश आते है और उनके सर पर प्रहार करके घायल कर देते है इसके बाद उनके पास से 25 हजार रुपया लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं इस वारदात से क्षेत्र में दशहत का माहौल है।

