Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : दीवानी न्यायालय को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया दीवानी परिसर

जौनपुर। ईमेल के जरिए दीवानी न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पूरे मामले को लेकर जांच और सुरक्षा एजेंसियों के माथे पर बल आ गया।  यह धमकी जिला जज की आधिकारिक वेबसाइट पर ई-मेल के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरक्षा के लिहाज से पूरे न्यायालय परिसर को तत्काल खाली कराया गया।  न्यायालय परिसर के प्रत्येक कक्ष, बार कक्ष तथा आस पास के क्षेत्रों की  जांच की गई। जांच के दौरान संदिग्ध वस्तु मिलने की कोई पुष्टि नहीं हुई, हालांकि सुरक्षा के मद्देनजर जांच देर तक जारी रही।

बताते चले कि पिछले दो दिनों से प्रदेश के विभिन्न जिलों में न्यायालयों को इसी तरह की धमकियां मिल रही हैं, जिससे अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं ने इसे न्याय व्यवस्था को अस्थिर करने की साजिश बताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल धमकी मिलने के बाद सुरक्षा और जांच एजेंसियां सतर्क है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)