जौनपुर। महराजगंज ब्लॉक स्थित मधुपुर गांव में एक अनोखी शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। समाजसेवी के बेटे की शादी में दुल्हन का ससुराल आगमन हेलीकॉप्टर से कराया गया, जिसे देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुल्हन के उतरते ही लोगों ने पुष्प वर्षा कर उसका भव्य स्वागत किया। शादी समारोह के लिए करीब दस एकड़ भूमि पर विशाल टेंट लगाया गया था। मेहमानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेलीपैड और वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई थी, जबकि वीआईपी मेहमानों के ठहरने हेतु फाइव स्टार टेंट लगाए गए।
इस भव्य आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख लोग शामिल हुए। बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और ग्रामीणों की मौजूदगी ने समारोह को यादगार बना दिया, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

