Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की लटकती मिली लाश

 जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला जोगियापुर में फांसी पर संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। मामले को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। घटना के बारे में बताया गया है कि जोगियापुर निवासी सुनील कुमार निषाद की तीस वर्षीय पत्नी संजू देवी की लाश गुरुवार रात लगभग 3:30 फांसी पर दुपट्टे के सहारे टीन सेड में लगे बांस में लटकी हुई थी। घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के रहने वाली मोहल्ला  निवासी भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। सूत्र बताते हैं कि उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है जो प्रतिदिन शराब पीकर घर आकर हंगामा किया करता था। विवाहिता ने कुछ दिन पूर्व इस घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दिया था लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई न की थी जिसके कारण विवाहित संतुष्ट रहा करती थी। और उसका पति प्रतिदिन घर में हंगामा किया करता था। विवाहित नगर के मोहल्ला रूहट्टा में स्थित होली चाइल्ड स्कूल में दाई का काम किया करती थी इससे वह अपने बच्चों को जिला खिला रही थी। वह पांच बच्चों की मां भी थी जिसमें एक पुत्र और चार पुत्री है और उसका विवाह वर्ष 2010 में हुआ था। इसका मायका गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र बिंझवार सारंग गांव में बताया गया है। यह घटना घटित होने के बाद पुलिस पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है चर्चा है कि पुलिस अगर सही समय पर पति के खिलाफ कार्रवाई किया होता तो आज यह महिला की मौत होने से शायद बच जाती। फिलहाल इलाके में लोग इस घटना को जहां संदिग्ध मान रहे हैं वहीं पुलिस मौत का सही कारण जानने के लिए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)