जौनपुर। लखनऊ में शांति तरीके से विधानसभा घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के अध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष वृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में मनरेगा बहाल किए जाने को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया जाना योगी सरकार की तानाशाही नीति को उजागर करती है, भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए आंदोलनों को पुलिस द्वारा कुचलने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है। डा.प्रमोद सिंह ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की हालत ठीक नहीं है, महिलाओं की सुरक्षा खतरे में, पढे लिखे नौजवान बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, मजदूरों के लिए सरकार के पास कोई योजना ही नहीं है, किसान परेशान हैं, प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है, शासन प्रशासन मनमाने तरीके से काम कर रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने मनरेगा मजदूरों के अधिकारों को वापस दिलाये जाने की बात कहते हुए कहा कि जी राम जी योजना गरीबों मजदूरों और महिलाओं के शोषण को बढ़ावा देगा और गांवों का विकास भी ठप हो जायेगा।शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज की कार्यवाही को बर्बरतापूर्ण बताते हुए का कि तथाकथित डबल इंजन की सरकार अपने खिलाफ उठने वाली आवाज से डर गयी है, अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ब्रिटिश हुकूमत की तरह आन्दोलन कारियो पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारियां कराकर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आरिफ खान ने कहा कि किसानों, मजदूरों और नौजवानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस तानाशाह सरकार के खिलाफ मजबूती के साथ संघर्ष करता रहेगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यबीर सिंह,जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह, विनय तिवारी, राकेश सिंह डब्बू, लाल प्रकाश पाल, अरुण शुक्ला, इरशाद खान,राष्ट्रीय छात्र संगठन शहर अध्यक्ष अमन सिंहा, शाहनवाज मंजूर, वरुणा शंकर चतुर्वेदी,अनिल सोनकर, अरविंद यादव,राजीव निषाद, प्रवेश निषाद, आजम जैदी, इक़बाल अहमद, ताहिर अली, अमित यादव, तौफीक अहमद, रोहित सोनकर,सलमान, ताहिर अली, अशरफ अली,रोहित पाण्डेय सहित तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।
Below Post Ad

जेड हुसैन (बाबू)
मैनेजिंग डायरेक्टर
इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)
