Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : राजा जी खजनवा दे द... सोहर बधाई गीत पर झूमीं महिलाएं

👉भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान जी के जन्मोत्सव पर निकाली गई झांकी

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। श्री रामलीला मैदान गुड़हाई में आयोजित पंच दिवसीय श्री हनुमत कथा एवं दिव्य दरबार के तीसरे दिन भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वीरेश्वर धाम से कानपुर से पधारे कथा वाचक परम् पूज्य पंडित रुद्रेश्वर महाराज जी ने भगवान श्री राम और प्रभु हनुमान जी की जन्म कथा सुनाई और सुंदरकांड के पाठ के पांच प्रमुख लाभों पर वर्णन किया।

कथा वाचक रुद्रेश्वर महाराज जी ने कहा कि भगवान श्री राम का जन्म हमें सत्य, न्याय और भक्ति की ओर ले जाने के लिए हुआ है। प्रभु हनुमान जी भगवान श्री राम के परम भक्त थे,और उनकी भक्ति ने उन्हें भगवान के साथ जोड़ दिया था।सुंदरकांड के पाठ के पांच लाभ बताते हुए महाराज जी ने कहा कि सुंदरकांड संकट निवारण का कांड है,जो राम जी की भक्ति प्रदान करता है,हनुमान जी द्वारा संकट दूर करने की कथा सुनाता है और भक्तों को हनुमान जी के चरित्र से सीखने की सीख देता है।जन्मोत्सव के दौरान महिलाओं ने "राजा जी खजनवा दे द, रानी जी गहनवां दे द..." बधाई व सोहर गीतों पर जमकर भक्ति में झूम उठी। भगवान श्रीराम के रूप में रित्विक गुप्ता व प्रभु हनुमान जी के रूप में अथर्व गुप्ता सजी झांकी पूरे पंडाल में आकर्षण का केंद्र बनी रही। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ सुषमा पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति व भाजपा नेत्री अर्चना शुक्ला ने पहुंचकर भगवान श्रीराम और प्रभु हनुमान जी के रूप में सजे बाल रूप के झांकी का दर्शन पूजन और पूज्य पंडित रुद्रेश्वर महाराज जी और राजस्थान से आएं श्री दिगंबर 1008 अजब आनंदपुरी महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।यजमान कपूर क्रांति गुप्ता और उनकी धर्मपत्नी खुशबू ऊमरवैश्य ने प्रभु हनुमान जी की आरती उतारकर आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने श्रद्धालुओं में बिस्कुट, चॉकलेट, पैसा, फल, फ्रूट और खिलौने आदि वितरित किए।इस अवसर पर चेयरमैन कपिल मुनि, आलोक गुप्ता पिंटू, क्रांति गुप्ता, सुरेंद्र कुमार बच्चा, राजकुमार जायसवाल काजू, आलोक साहू, पूजा ऊमरवैश्य, सोनिया ऊमरवैश्य, सीमा गुप्ता, सत्यभामा ऊमरवैश्य, कोमल केशरी, निशु केसरी, आदित्य गुप्ता, मिथिलेश सरोज, मनोज जायसवाल, अयोध्या प्रसाद गुप्त, व राजीव गुप्ता, सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)