जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के मझगवां खुर्द गांव में किसी बात को लेकर घर वालो से विवाद हो गया। विवाद बढ़ता गया और अंत में आक्रोशित होकर उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
जानकारी के अनुसार संजय यादव पुत्र राजनारायण किसी बात से नाराज होकर आत्महत्या कर लिया। उसने घर में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे में गए और वहां का नजारा देखकर दंग रह गए। इस वारदात से परिजन में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर जलालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।


