जौनपुर। जफराबाद चेयरमैन के पति डॉक्टर सरफराज और उनके सहयोगियों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। प्रार्थी शाहनेयाज अहमद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद आलम मोहल्ला शेखवाड़ा थाना जफराबाद ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 25 फरवरी को कस्बे के ही जुम्मन शाह का इंतकाल हो गया था।
जिनके लिए नगर पंचायत के बगल में कब्र की खुदाई चल रही थी जहां पर पहले से ही चेयरमैन पति डॉक्टर सरफराज अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। प्रार्थी का भाई शाह शब्बीर भी मौके पर पहुंचा। डॉक्टर सरफराज जेसीबी से खुदाई की बात कर रहे थे जिसका शाह शब्बीर ने रिवाज का हवाला देते हुए विरोध किया। बात बढ़ी और चेयरमैन पति डॉक्टर सरफराज खान पुत्र गयासुद्दीन, तारीख उर्फ बाबू खान पुत्र रियाज खान साहिल उर्फ पोपट उर्फ पुल्लू खान, रिजवान खान पुत्र मुस्ताक खान, नेहाल पुत्र शकील खान ने मिलकर शाह शब्बीर और उसके साथी साहिल को लात घूंसे से पीटने लगे पुलिस ने हस्तक्षेपकर शाह शब्बीर की जान बचाई। प्रार्थी ने डॉक्टर सरफराज खान और उनके समर्थकों पर कार्यवाही की मांग की है।


