जौनपुर। जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां दहेज लिए बिना शादी सम्पन्न कराई गई है। जिले के केराकत तहसील अंतर्गत बोदरी गांव के मनीष यादव की शादी जिला गाजीपुर के ग्राम गोपालापुर में अर्पिता यादव से तय हुई। शादी के कुछ दिन पहले लड़की के पिता लालबहादुर यादव ने दहेज का समान लड़के के घर भेजवा दिया।
लड़के के पिता सूबेदार यादव ने दहेज वापस करवा दिया और बिना दहेज की शादी के लिए राजी हो गए। 25 फरवरी को धूमधाम के साथ बिना दहेज लिए शादी सम्पन्न हुई। इस शादी की चर्चा दोनों जनपदों में हो रही है। लोगो का कहना है कि इस तरह की शादी को बढ़ावा देना चाहिए। लोगों ने लड़के पक्ष के पिता और परिजन को इस कार्य के लिए बधाई दी है। लड़के के पिता ने दहेज के रूप में सिर्फ एक रुपया लिया। अगर समाज में ऐसे ही लड़के पक्ष वाले शादी करते रहे तो लड़कियों के घर वालो को तनाव और धन के खर्च से बचाया जा सकता है।


