जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शौच के लिए गए वृद्ध को सांड ने पटक पटक कर मार डाला। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उक्त गांव निवासी श्याम नारायण सिंह उम्र लगभग 80 वर्ष शनिवार सुबह लगभग 6:30 बजे घर से शौच के लिए खेत में गए हुए थे। वापस लौटते समय सांड ने उन पर हमला कर कई बार जमीन पर पटक दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग वा ग्रामीण दौड़े और आवारा सांड वहां से भाग निकला। हमले में घायल वृद्ध को वहां से उठाकर घर लाया गया जहां कुछ नहीं देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया।
Below Post Ad

जेड हुसैन (बाबू)
मैनेजिंग डायरेक्टर
इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)
