Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS मुसलमानों का मतदाता सूची से नाम कटवाना भाजपा की गंदी साजिश : शैलेन्द्र यादव ललई

शाहगंज, जौनपुर। पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई ने शनिवार को कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद फार्म 7 के माध्यम से भाजपा जिस तरह का खेल खेल रही है वो काफी घटिया सियासत की मिसाल है। सरकार और चुनाव आयोग मिलकर लोकतंत्र और संविधान का गला घोंटने पर तुले हुए हैं। लेकिन समाजवादी पार्टी इनके नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी। श्री ललई नगर के रोडवेज स्थित अपने होटल पर प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि जाति धर्म के नाम पर लोगों के नाम मतदाता सूची से काटना उन्हें मृत घोषित करना सरकार और चुनाव आयोग का बड़ा अपराध है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सपा के लोगों ने जांच की। दूसरे फेज में हुई प्रक्रिया में नोटिस जारी होने के बाद भाजपा के लोग एक बड़ा अभियान चलाकर मुस्लिम मतदाताओं के नाम कटवाने के लिए फार्म 7 का सहारा लेकर बीएलओ पर धमकी, दबाव और लालच देकर दबाव बना रहे हैं। बीएलओ के पास सभी फार्म 7 प्रिंटेड पहुंचना इस बात का पुख्ता प्रमाण है कि सभी फार्म किसी एक स्थान से जारी किया जा रहा है। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के कई गांव में बीएलओ द्वारा उनपर दबाव और धमकी देने का मामला खुलकर सामने आ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कानामऊ गांव में बूथ संख्या 381 और 382 पर 17 मुस्लिम मतदाताओं के नाम काटने के लिए जो फार्म 7 दिए गए हैं, सभी प्रिंटेड हैं और आवेदक के कोई हस्ताक्षर अथवा जानकारी नहीं है। बड़ागांव में बूथ संख्या 126 पर 114 फार्म 7 केवल एक ही आवेदक अशोक कुमार के नाम से दिया गया। सभी फार्म प्रिंटेड हैं। जबकि नियमानुसार एक आवेदक 10 से अधिक आवेदन नहीं कर सकता। इसी तरह अशरफपुर उसरहटा के बूथ संख्या 285 व 286 पर भाजपा कार्यकर्ता द्वारा 250 से अधिक फार्म 7 देकर नाम कटवाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसके पुख्ता प्रमाण और ऑडियो रिकॉर्डिंग समय आने पर दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री ने कहा कि संविधान में आम जनता को दिया गया मतदान के सबसे बड़े अधिकार पर भाजपा डकैती डालकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि मामले से जिलाधिकारी और उप जिलाधिकारी को मिलकर लिखित और मौखिक तौर पर संज्ञान में दिया गया है। कहा यदि एक भी मतदाता का नाम काटा गया तो हर स्तर की लड़ाई लड़ने के लिए समाजवादी पार्टी मैदान में उतरेगी। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव इस गंभीर मामले पर पूरी सजगता के साथ हर माध्यम से लगे हुए हैं।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)