Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत

मृतक (फाइल फोटो)

जौनपुर। जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जिला कारागार में विचाराधीन बंदी अजीत कुमार गौतम पुत्र बनवारी लाल गौतम निवासी जो जिले के सरपतहा क्षेत्र के ग्राम महाबुधपुर के रहने वाले की तबीयत शुक्रवार सुबह से ही खराब होने लगी। जिला जेल प्रशासन द्वारा काफी विलम्ब से देर यानी दोपहर लगभग एक बजे जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उसकी बिगड़ती हालत देखकर भर्ती कर लिया। भर्ती हो जाने के बाद भी उसकी हालत बिगड़ती चली गई। देर रात लगभग 9 30 बजे उसकी मौत हो गई। सूत्रों का कथन है कि गुरुवार के दिन सरपतहा थाने की पुलिस ने उसकी चोरी के मामले में चालान किया था। जैसे ही उसकी मौत की खबर जब पहुंची तो घर में कोहराम मच गया।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)