Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : युवक ने जहर खाकर दी जान

जौनपुर। जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में कीटनाशक खाकर युवक ने आत्महत्या कर लिया। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्थानीय के निवासी अल्तमश शाह का 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद तबरेज शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक का सेवन करने से जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तब परिजन उसे लेकर पास के निजी चिकित्सक के यहां ले गए जहां चिकित्सक ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। आत्महत्या का कारण का पता नहीं कर सका जिसे लेकर क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं तेजी से चल रही है।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)