Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगायेंगे : कुंवर अनुपम सिंह

एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह 

जौनपुर। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। इसके लिए पत्रकारों एवं आम जन का पूरा सहयोग अपेक्षित है। उक्त बातें नवागत पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहाकि नगर में जाम की समस्या से निटपने के लिए यातायात पुलिस का समुचित उपयोग किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि समाज में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रबुद्ध लोगों को भी आगे आना पड़ेगा। पत्रकारों के एक प्रश्न का उत्तर देते हुए उन्होंने कहाकि नगर स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान पर दो पुलिस कर्मियों द्वारा चोरी किए जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। इसमें संलिप्त पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। उनके ऊपर विभागीय कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहाकि कोई भी समस्या आने पर आधी रात में भी फोन आयेगा तो उसे संज्ञान में लेकर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस अधीक्षक ने वार्ता में उपस्थित समस्त पत्रकारों से उनका परिचय प्राप्त किया।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)