![]() |
| मृतक (फाइल फोटो) |
मयंक श्रीवास्तव
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र कीरतापुर गांव निवासी रवि सोनकर उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र लल्ला सोनकर जीजा सोनू के साथ बाइक से धर्मापुर में मार्केट करने के लिए आया हुआ थे ।इसी दौरान धर्मापुर और कबीरउद्दीनपुर गांव के मध्य बाइकों की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गये ।जिसकी उसकी वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।जबकि जीजा सोनू मामूली रूप से ज़ख़्मी हुए दूसरा बाइक सवार भी चोटिल हो गया। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
रवि सोनकर की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

