Type Here to Get Search Results !

JAUNPUR NEWS : स्व. प्यारे लाल सरोज के गांव पहुंचे लोजपा (रामविलास) के यूपी प्रभारी, 2027 चुनाव को लेकर किया जोरदार शंखनाद

जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी अरुण भारती ने शनिवार 14 मार्च 2026 को जौनपुर जनपद के देवरिया (सभलगंज) गांव पहुंचकर पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे स्व. प्यारे लाल सरोज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत नेता के पैतृक आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में श्रीमती कमला कुमारी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोजपा रामविलास), राजीव पासवान (एडवोकेट) प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश, विकास पांडेय प्रदेश प्रधान महासचिव, आशुतोष सिंह गहरवार प्रदेश महासचिव, धनंजय दुबे प्रदेश संगठन महामंत्री, शिवम मिश्रा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, रीता सरोज जिला अध्यक्ष जौनपुर सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान (एडवोकेट) ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश में तेजी से मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी, चाहे गठबंधन हो या न हो। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में पार्टी का जबरदस्त विस्तार हुआ है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए कार्यकर्ता के रूप में जुड़ रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ी है और संगठन को और मजबूत करने का काम लगातार किया जा रहा है।

इस अवसर पर यश सिंह, अनुराग सरोज, शुभम पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Top Post Ad

Advertisement Image
Advertisement Image

Below Post Ad

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

Advertisement Image

जेड हुसैन (बाबू)

जेड हुसैन (बाबू)



मैनेजिंग डायरेक्टर

इंडियन आई विटनेस (+91 9670135830)